• Home  
  • फैक्ट्री में काम करने के लिए गई महिला की गुमशुदगी दर्ज
- Uncategorized

फैक्ट्री में काम करने के लिए गई महिला की गुमशुदगी दर्ज

रुड़की फैक्ट्री में काम के लिए गई एक महिला रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। देर रात तक घर वापस न आने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर उसके गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कोतवाली के दरोगा कर्मवीर सिंह ने बताया कि […]

रुड़की

फैक्ट्री में काम के लिए गई एक महिला रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। देर रात तक घर वापस न आने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर उसके गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कोतवाली के दरोगा कर्मवीर सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला गांव के निकट स्थित फैक्ट्री में काम करने के लिए आई थी। लेकिन वह देर शाम भी वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी इधर-उधर काफी तलाश करें। लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। गुमशुदगी दर्ज करने के साथ हीं उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *