ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। बाइक सवार युवक आईआईटी रुड़की का कर्मचारी बताया गया है। हादसा उस समय हुआ जब वह ड्यूटी के लिए रुड़की आ रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बसवाखेड़ी गांव निवासी शुभम आईआईटी रुड़की में काम करता है। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी जाने के लिए बाइक से रुड़की की ओर रहा था। मंगलौर हाइवे पर अचानक वह एक ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में भिजवाया।

