रुड़की
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल एवं सीओ रुड़की नताशा सिंह ने कलियर थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रविवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मालखाना, शस्त्रागार, हवालात एवं अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने मालखाने में रखे सामान के सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। एसपी देहात संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने, सत्यापन अभियान को तेज करने एवं रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, सीओ रुड़की नताशा सिंह ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने और कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार लाने की हिदायत दी। इस अवसर पर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, एसएसआई सुनील पंत, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, एसआई विनोद गोला, उपेंद्र सिंह, विशाखा राठौर, एएसआई राम अवतार, हेड कांस्टेबल कुमाल तोमर आदि मौजूद रहे।

