Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • आठवीं का छात्र संदिग्ध हालात में लापता
- उत्तराखंड

आठवीं का छात्र संदिग्ध हालात में लापता

रुड़की  आठवीं का छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पुलिस ने छात्र की तलाश के लिए रुड़की से लेकर हरिद्वार तक करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान एक कैमरे में छात्र आखिरी बार जाता दिखाई दिया। वहीं, पुलिस छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित […]

रुड़की

 आठवीं का छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पुलिस ने छात्र की तलाश के लिए रुड़की से लेकर हरिद्वार तक करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान एक कैमरे में छात्र आखिरी बार जाता दिखाई दिया। वहीं, पुलिस छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नंद विहार निवासी सुरुची रतूड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र आशुतोष शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ाई कर रहा है। बताया कि वह घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। उसकी रिश्तेदारी और दोस्तों के यहां तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। छात्र की तलाश के लिए दो पुलिस टीमों को लगाया गया है। जबकि रुड़की रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन समेत हरिद्वार तक करीब 50 जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं। इस दौरान छात्र रुड़की नए पुल पर आखिरी बार देखा गया है। इसके बाद उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। छात्र को जल्द बरामद करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *