Quick Links:
Friday, 10 July 2026
  • Home  
  • चोरी की 10 मोटरसाइकिलों के साथ चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
- उत्तराखंड

चोरी की 10 मोटरसाइकिलों के साथ चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को […]

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। एसएसपी नवनीत सिंह के सोमवार को रानीपुर कोतवाली में खुलासा करते हुए बताया कि पांच अप्रैल की रात को नहर पटरी स्थित श्मशान घाट के पास से चार संदिग्धों को पकड़ा था। तलाशी के दौरान तीन मोटरसाइकिलें मौके से बरामद हुईं, जबकि आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई अन्य बाइकें भी बरामद कर ली गईं।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। बाद में इन्हें राह चलते लोगों और कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस गिरोह के रूप में सक्रिय थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें रानीपुर, सिडकुल, फरीदाबाद और दिल्ली क्षेत्र से चोरी की गई बाइकें शामिल हैं। अन्य बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में विपिन निवासी मुजफ्फरनगर, गौरव निवासी लक्सर, नितिन निवासी मुरादाबाद और गौरव निवासी गुरुकुल नारसन शामिल हैं। सभी की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
10 से 25 हजार के बीच बेचते थे बाइक: आरोपी 10 से 25 हजार रुपये के हिसाब से बाइक बेचते थे। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। चारों रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गैस प्लांट के पास किराये पर रहते थे, और एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम करते थे। इसी दौरान सभी की आपस में मुलाकात हुई थी। नशे के आदी होने के कारण एक बाइक को आरोपियों ने चार हजार रुपये में भी बेच दिया था। करीब एक साल पहले आरोपियों ने दिल्ली से बाइक चोरी की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *