• Home  
  • गर्भवती महिला समेत चार लोगों से मारपीट में आरोपी पर मुकदमा
- उत्तराखंड

गर्भवती महिला समेत चार लोगों से मारपीट में आरोपी पर मुकदमा

हरिद्वार थाना पथरी क्षेत्र की फेरूपुर चौकी में गर्भवती महिला समेत चार लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ईश्वर सिंह ने फेरूपुर चौकी में दी गई तहरीर में बताया […]

हरिद्वार

थाना पथरी क्षेत्र की फेरूपुर चौकी में गर्भवती महिला समेत चार लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ईश्वर सिंह ने फेरूपुर चौकी में दी गई तहरीर में बताया कि 22 मई की रात करीब 8:15 बजे पुरानी कुंडी निवासी मोनू उनके घर पहुंचा। आरोप है कि मोनू शराब के नशे में था और हाथ में डंडा लिए हुए था। घर पहुंचते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगा। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने ईश्वर सिंह, उनकी पत्नी सपना, भतीजी वंशिका और बहन कविता के साथ मारपीट की। आरोप है कि डंडे और पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें वंशिका और कविता को गंभीर चोट लगी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नौ माह की गर्भवती सपना के पेट पर भी पत्थर फेंककर हमला किया गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *