• Home  
  • हुड़दंग और जानलेवा हमले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
- उत्तराखंड

हुड़दंग और जानलेवा हमले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

 थाना सिडकुल पुलिस ने लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई […]

 थाना सिडकुल पुलिस ने लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बीती 10 जून को हेतमपुर क्षेत्र में हुए इस हमले में आरोपियों ने एक राय होकर सचिन के भाई, जीजा और उनके दोस्त पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी विशाल और सूरज फरार चल रहे थे। एसएसपी के निर्देश पर इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए दोनों इनामी आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल पुत्र स्व. रविंदर उर्फ पप्पू और सूरज उर्फ गोलू पुत्र प्रवीण निवासी हेतमपुर, सिडकुल शामिल हैं। सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी जल्द की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *