Quick Links:
Saturday, 25 July 2026
  • Home  
  • शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
- उत्तराखंड

शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

देहरादून   शिमला बाईपास चौक पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची […]

देहरादून

  शिमला बाईपास चौक पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दुर्गा देवी (28) निवासी बड़ोवाला अपने पति रवि के साथ मोटरसाइकिल (संख्या से जा रही थीं। इसी दौरान शिमला बाईपास चौक पर ट्रक चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
स्वजनों में कोहराम: हादसे में दुर्गा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *