Quick Links:
Friday, 4 September 2026
  • Home  
  • बहादराबाद में सड़क पर हुड़दंग और मारपीट पड़ी भारी, चार गिरफ्तार
- उत्तराखंड

बहादराबाद में सड़क पर हुड़दंग और मारपीट पड़ी भारी, चार गिरफ्तार

हरिद्वार   सड़क पर सरेआम हंगामा और मारपीट कर राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी करना चार युवकों को भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर हंगामा कर रहे लोगों में खलबली मच गई। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि शुक्रवार को […]

हरिद्वार

  सड़क पर सरेआम हंगामा और मारपीट कर राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी करना चार युवकों को भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर हंगामा कर रहे लोगों में खलबली मच गई। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र में चार युवक सड़क पर आपस में गाली-गलौज, हो-हल्ला और मारपीट कर रहे थे। उनके हंगामे से सड़क से गुजर रहे लोगों को परेशानी हो रही थी। आसपास मौजूद लोगों ने भी युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार (28), कर्मराज (32), राहुल साहनी (29) और भूषण राय (33) के रूप में हुई है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *