हरिद्वार – भल्ला कालेज स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित तीसरे हरिद्वार सुपरलीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एफसीसी और यूएसएसबी लॉयन के बीच खेले गए मैच में यूएसएसबी लॉयन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जिसमें हाशिम ने 3 चैकों के साथ 28 बॉल पर 28 रन, साश्वत ने 4 चैके व 1 छक्के के साथ 17 बॉल में 25 रन, जतिन ने 2 चैकों की सहायता से 24 बॉल में 20 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में एफसीसी के रजत ने 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट, अनुराग ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट, मुकुल ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट, देवांश ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट, विकास ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एफसीसी की टीम 121 रन पर आऊट हो गयी। जिसमें प्रशांत 20 बॉल में 25 रन बनाए, जिसमें 4 चैके शामिल हैं। प्रदीप ने 16 बॉल में 16 रन बनाएं। उन्होंने एक छक्का भी लगाया। यूएसएसबी के बॉलर रायसिंह ने 4 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट लिए। नितिन ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। सारस्वत ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। रायसिंह को मैन आफ द मैच चुना गया। उत्तराखण्ड विजय हजारे ट्राफी में 200 रन बनाने वाले रणजी खिलाड़ी करणवीर कौशल एवमं वैभव पवार ने प्रतिभाग कर रहे खिलाडिय़ों को क्रिकेट की विशेष जानकारियां देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से क्रिकेट खेल में अच्छा मुकाम प्राप्त किया जा सकता है। शरीर को व्यायाम से चुस्त दुरूस्त बनाया जा सकता है। एकाग्रता के साथ मैदान में खेलना चाहिए। कैप्टन जावेद एवं शैलेंद्र त्रिपाठी जीती हुई टीम के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताएं वृहद स्तर पर करायी जाएंगी। विभिन्न टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही है। धीरज शर्मा व अंतरिक्ष सैनी ने कहा कि स्थानीय खिलाडिय़ों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। जिससे उनके खेल में परिवर्तन के साथ साथ मौके भी मिलते हैं।