हरिद्वार – भल्ला इंटर कालेज के समीप सीवर का पानी महीनों से बह रहा है। राहगीरों एवं अध्ययनरत छात्र छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कालेज प्रबंधन द्वारा उफन रहे सीवर को ठीक करने की शिकायत भी की गयी। लेकिन महीनों से सीवर का गंदा पानी सडक़ों पर बह रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। सडऩ बदबू चारों और फैल रही है। कालेज में अध्ययन कर रहे छात्र छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महीनों से बह रहे सीवर के पानी की दुर्गन्ध से परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। भल्ला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओपी गोनियाल ने कहा कि कालेज की दीवार के समीप सीवर उफनने के कारण दुर्गन्ध कक्षाओं तक पहुंच रही है। सडक़ पर बह रहे सीवर के पानी के कारण कालेज के बच्चे इस मार्ग का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगह जगह सीवर उफनने की समस्याएं बनी हुई हैं। विभागीय अधिकारी कर्मचारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं भी बनी रहती हैं। निकट ही स्थित स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहे खिलाडिय़ों को भी सीवर उफनने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे दर्शक भी सीवर की गंदगी के चलते परेशान हैं। यह हाल तब है जब पास ही सिटी मैजिस्ट्रेट सहित नगर निगम के कई अधिकारियों के आवास भी स्थित हैं। नगर निगम का दफ्तर भी कुछ फर्लांग दूर स्थित है। इसके बावजूद कोई उफन रहे सीवर की सुध लेने को तैयार नही है।
हरिद्वार – भल्ला इंटर कालेज के समीप सीवर का पानी महीनों से बह रहा है। राहगीरों एवं अध्ययनरत छात्र छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कालेज प्रबंधन द्वारा उफन रहे सीवर को ठीक करने की शिकायत भी की गयी। लेकिन महीनों से सीवर का गंदा पानी सडक़ों पर बह रहा है। […]
