पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के रांथी ग्रामसभा के ग्रामीणों ने ग्रामसभा में धारचूला नगर पालिका द्वारा बनाये जा रहे डंपिंगजोन के विरोध में तीन घंटे हाईवे पर जाम लगाया। इसके अलावा ग्रामीणों ने गांव तक सडक़ निर्माण करने के लिए जोरदार प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने नारा दिया कि रोड नहीं तो वोट नहीं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने उनके गांव के लिए सडक़ स्वीकृत की है, लेकिन स्थानीय प्रशासन सडक़ बनाने में आनाकानी कर रहा है। उन्होंने धारचूला से उनके गांव के बीच पैदल मार्ग को चौड़ा करने की भी मांग की।
उनका कहना था कि रांथी ग्रामसभा में नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूड़ा डंपिंग जोन को शीघ्र हटाया जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने डंपिंगजोन हटाने की मांग को लेकर 3 घंटे तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रखा जिस कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दारमा चौदास ब्यास वेली समेत जुम्मा, स्यांकुरी, खेत, खेला को जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई। वहीं, इन क्षेत्रों से मुख्यालय को जाने वाले यात्रियों को भी बरसात के बीच जाम में रुकना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव के पैदल मार्ग चौड़ीकरण किया जाए तथा गांव के लिए स्वीकृत 22 किलोमीटर सडक़ के रुके कार्य को तत्काल पूरा किया जाए। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी आरके पांडे द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि मार्ग चौड़ीकरण के लिए री स्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। डंपिंग जॉन को अन्यत्र शिफ्ट करने की कार्यवाही चल रही है। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान ग्राम प्रधान लीला धामी, केसर सिंह धामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दान सिंह, राजू धामी, ललित धामी, हर सिंह धामी, मान सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
ग्रामीणों ने डंपिंगजोन हटाने की मांग को लेकर हाईव पर लगाया जाम
The villagers demanded to remove the dumping zone
