• Home  
  • इंजीनियर संघ ने स्थानांतरण नीति का किया कड़ा विरोध
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

इंजीनियर संघ ने स्थानांतरण नीति का किया कड़ा विरोध

Engineer Union strongly opposes transfer policy

पिथौरागढ़ – जिला मुख्यालय में उत्तराखंड जिला इंजीनियर संघ का अधिवेशन हुआ। इस मौके पर संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें संजय वर्मा को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। लोनिवि निरीक्षण भवन में उत्तराखंड इंजीनियर संघ का जिला अधिवेशन दिनेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर संघ की समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ के मंडल अध्यक्ष अजेंद्र जोशी ने प्रदेश में लागू की गई स्थानांतरण नीति का कड़ा विरोध किया। उनका कहना है कि सीमांत क्षेत्र धारचूला, डीडीहाट और अस्कोट में कार्यरत इंजीनियरों की सेवा को रानीखेत में कार्य कर रहे इंजीनियरों की तरह आंका जा रहा है। कहा संघ हमेशा इसका विरोध करेगा। मंडल महामंत्री विनोद चंद ने कहा दुर्गम जिले में कार्य कर रहे इंजीनियरों की समस्याओं को लेकर संघ लड़ाई जारी रखेगा। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। संजय वर्मा को संघ का जिलाध्यक्ष, महेश्वर आर्या को उपाध्यक्ष, जयपाल सिंह दौसाद को सचिव और मनीष पंत को कोषाध्यक्ष चुना गया। मंडल अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवीन जोशी, गिरीश भट्ट, शालू प्रजापति, मनीष खड़ायत, दीपक दताल, हेमंत पाठक, हर्षित जोशी, सूरज कुमार, बंदना ठाकुर, विनोद पांडे, रुचि जंगपांगी आदि मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *