• Home  
  • अधिकारियों को कार्यशाला में दी गई आईआरएस प्रणाली की जानकारी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़

अधिकारियों को कार्यशाला में दी गई आईआरएस प्रणाली की जानकारी

Information of the IRS system given to the officers in the workshop

पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ में दो दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को आईआरएस सिस्टम की जानकारी दी गई। गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में प्रबंधन प्राधिकरण से आये प्रशिक्षण विशेषज्ञ बीबी गणनायक ने कहा अधिकारियों को आईआरएस के तहत नियुक्त टीम प्रभारियों की जानकारी आवश्यक है। कहा कि आईआरएस सिस्टम के तहत किसी भी घटनास्थल से तुरन्त सूचना प्राप्त होने के साथ ही कम से कम समय पर राहत, बचाव आदि कार्य प्रारम्भ किए जा सकें, इसके लिए ग्रामीण स्तर पर कार्यरत सरकारी विभागों के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में ऑपरेशन सेक्शन, प्लानिंग सेक्शन, कम्यूनिकशन यूनिट, मेडिकल यूनिट, फूड यूनिट, रेस्टोरेशन यूनिट, फाइनें सेक्शन, लजिस्टीक, स्टेजिंग ऐरिया विशेषज्ञों ने आपदा के समय किये जाने वाले कार्यो व उनके दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस दौरान एडीएम आरडी पालीवाल, सीओ आरएस रौतेला, निदेशक डीडी पंत, सीएमओ ऊषा गुंज्याल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी बबली भारती सहित सेना, एसएसबी, आईटीबीपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *