• Home  
  • सीओ ने महिला थाने में खर्च 30 हजार के बिलों के जांच के आदेश दिये
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़

सीओ ने महिला थाने में खर्च 30 हजार के बिलों के जांच के आदेश दिये

श्रीनगर गढ़वाल – पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने गुरुवार को श्रीनगर पहुंचकर कोतवाली एवं महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला थाने में आये बजट में 30 हजार के बिलों का बिना सत्यापित किये हुए रूपये खर्च किये जाने पर सीओ अनिल जोशी ने जांच के आदेश दिये। कहा कि किसी भी […]

श्रीनगर गढ़वाल – पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने गुरुवार को श्रीनगर पहुंचकर कोतवाली एवं महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला थाने में आये बजट में 30 हजार के बिलों का बिना सत्यापित किये हुए रूपये खर्च किये जाने पर सीओ अनिल जोशी ने जांच के आदेश दिये। कहा कि किसी भी तरह के गलत काम बर्दाश्त नहीं किये जायेगे। उक्त खर्च धनराशि पूर्व थानाध्यक्ष के कार्यालय का है। जिनका स्थानांतरण सीबीसीआईडी में हो गया है। श्रीनगर निरीक्षण पर आये सीओ अनिल जोशी ने कोतवाली श्रीनगर में निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया। रजिस्टरों को ठीक ढंग से रखे जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश देते हुए नवनियुक्त दरोगाओं को लोगों से अच्छा व्यवहार रखे जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही श्रीनगर पहुंचने पर श्रीनगर के व्यापारियों ने सीओ अनिल जोशी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने शहर में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने की मांग की। सीओ ने कहा कि स्मैक को रोकने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई। जो भी पकड़ा जाता है, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा बेहतर व्यवस्था बनाने हेतु तैयारियां की जायेगी। पार्किंग की जगह चिन्हित करने जैसे कई तैयारियां की जायेगी। इस मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, महासचिव जगदीप रावत, पूर्व अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, देवेन्द्र मणि मिश्रा, सागर अग्रवाल, हरवेन्द्र सिंह लक्की, जहूरु मियां, संजय जैन, मानव बिष्ट पिंटी, रमेश पंवार आदि मौजूद थे। वहीं महिला थानाध्यक्ष संध्या नेगी ने महिला थाने संबंधी जानकारी सीओ को दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *