Quick Links:
Tuesday, 11 August 2026
  • Home  
  • दो दिन से जल संकट झेल रहे माडल कालोनी के लोग
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़

दो दिन से जल संकट झेल रहे माडल कालोनी के लोग

हरिद्वार – आवास विकास मॉडल कालोनी में पेयजल लाईन लीकेज होने के कारण हजारों लोग दो दिन जल संकट का सामना कर रहे हैं। जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा आवास विकास मॉडल कालोनी में सडक़ पर लीकेज ठीक करने के लिए तीन गडढ्े खोद दिए गए हैं। लेकिन लीकेज का समाधान नहीं हो पाया। हजारों […]

हरिद्वार – आवास विकास मॉडल कालोनी में पेयजल लाईन लीकेज होने के कारण हजारों लोग दो दिन जल संकट का सामना कर रहे हैं। जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा आवास विकास मॉडल कालोनी में सडक़ पर लीकेज ठीक करने के लिए तीन गडढ्े खोद दिए गए हैं। लेकिन लीकेज का समाधान नहीं हो पाया। हजारों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी पानी की पाईप लाईन लीकेज को ठीक रूप से चिन्हित नहीं कर पाते हैं। जिन कारणों से जगह जगह सडक़े खुदी पड़ी हैं। क्षेत्र निवासियों का कहना है कि सडक़ के गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। विभागीय तालमेल नहीं होने के कारण लोगों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। आवास विकास मॉडल कालोनी में दो दिन से जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कालोनी के लक्की जेम्स व पंकज ने बताया कि काफी समय से पानी की पाईप लाइनों की लीकेज की समस्या जगह जगह बनी हुई है। पाईप लाइनें जर्र-जर्र हो चुकी हैं। पाईप लाईनें पानी का प्रेशर नहीं झेल पाती हैं। जल संस्थान को नयी पाईप लाईनें लगानी चाहिए। विभाग के कर्मचारी पानी की लीकेज को ठीक नहीं कर पा रहे हैं। प्रेमनगर के सामने वाले मार्ग पर तीन बड़े गढ्ढे खोद दिए गए हैं। जिससे सडक़ भी धंस चुकी है। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। रात्रि में दुघर्टनाओं का अंदेशा भी बना रहता है। कांग्रेस के युवा नेता दीपक टण्डन ने कहा पूरी पंचपुरी में पानी की पाईप लाईनों से पानी बर्बाद हो रहा है। जल संरक्षण का दावा करने वाली सरकार पानी की बचत नहीं कर पा रही है। बड़े पैमाने पर हजारों गैलन पानी रोज बर्बाद हो रहा है। डबल इंजन सरकार विकास के दावे तो करती है। लेकिन जनसमस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *