हरिद्वार – पुलिस ने सिडकुल स्थित एयरकोन कंपनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन लाख की नकदी, एक एलईडी और चोरी करने में प्रयुक्त किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं। सिडकुल थाने में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी जनमेजय खण्डूरी ने बताया कि कंपनी की और से लॉकर काटकर 3 लाख 92 हजार की नकदी व एलईडी चोरी होने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया गया था। एसओजी व सिडकुल थाना पुलिस की टीम गठित कर चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। चोरों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर केविन केयर कंपनी के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से करीब तीन लाख की नकदी व एलईडी भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भूपेंद्र उर्फ धोली पुत्र अजब सिंह निवासी रसूलपुर थाना बुग्गावाला, सन्नी कुमार पुत्र सुरेश चंद निवासी उमाईकला, थाना रामपुर जिला सहारनपुर, टिक्कू पुत्र जगदीश निवासी रसूलपुर बुग्गावाला, अभिषेक पुत्र ललित कुमार शर्मा निवासी मुवारिजपुर थाना आदमपुर जिला अमरोहा, राजकुमार पुत्र चंद बहादुर निवासी ग्यादा थाना चंबा टिहरी और अर्जुन पुत्र जल सिंह निवासी बालू थाना तीतरो जिला सहारनपुर यूपी बताए। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ सिडकुल देवराज शर्मा, उपनिरीक्षक मोहन कठैत, अमित भट्ट और एसओजी प्रभारी राजीव चैहान, उपनिरीक्षक ओमकांत भूषण आदि शामिल रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
कंपनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपी दबोचे
हरिद्वार – पुलिस ने सिडकुल स्थित एयरकोन कंपनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन लाख की नकदी, एक एलईडी और चोरी करने में प्रयुक्त किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं। सिडकुल थाने में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी जनमेजय […]
