Quick Links:
Tuesday, 11 August 2026
  • Home  
  • देशी शराब तस्करी में एक गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़

देशी शराब तस्करी में एक गिरफ्तार

देहरादून – शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कालोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मारूति कार से देशी शराब के 144 पव्वे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा […]

देहरादून – शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कालोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मारूति कार से देशी शराब के 144 पव्वे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा सायंकालीन चेकिंग के दौरान बीती रात्रि थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा रूटीन चेकिंग के दौरान वाहन मारुति 800 यूपी 07 एच 2445 को मथुरावाला चैक के पास रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर उत्तफ कार के कागजात तलब किए, कार के कागजात चालक द्वारा नहीं दिखा पाया। कार की तलाशी ली तो कार में कुल 144 पव्वे देसी शराब की बरामद हुए। कार चालक द्वारा बरामद देसी शराब के संबंध् में कागजात तलब किए गए तो कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। पूछताछ में अभियुत्तफ द्वारा बताया कि मैं देसी ठेके से उत्तफ शराब सस्ते दाम में लेकर दीपनगर एरिया में मजदूरों को बेचने जा रहा था। अभियुत्त को देशी शराब को अवैध तरीके से परिवहन करने के जुर्म में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया एवं कार को अवैध शराब परिवहन के जुर्म में एवं एक्साइज एक्ट में सीज किया गया है। पूछताछ में आरोपी की पहचान आशीष पांडे निवासी शांति विहार, गोविंदगढ़, थाना कैंट के रूप में हुई। अभियुत्तफ को आज न्यायालय पेश किया जाएगा। साथ ही पुलिस उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *