पिथौरागढ़ – जिले के दवा प्रतिनिधियों ने दवा के बढ़ते दाम और ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। रविवार को दवा प्रतिनिधि संगठन अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी मार्ग में एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पांडे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद कुछ दवा कंपनियां लगातार दवा के दाम बढ़ा रही हैं। सरकार दवाओं की ऑनलाइन बिक्री की रोकथाम में नाकाम है।
युवा नशे और प्रतिबंधित दवाओं का सेवन कर रहे हैं। सरकार आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सचिव भगवान सिंह ने कहा कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन लोगों को जागरूक कर ऑनालाइन दवा के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देगा। उपाध्यक्ष जीवन पंत ने कहा कि बगैर चिकित्सीय पराशर्म के ऑनलाइन दवा का सेवन हानिकारक है। कोषाध्यक्ष गंभीर भंडारी और सहसचिव सुरेश जोशी ने कहा कि समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जगदीश पांडे, महेश भट्ट, भरत कुमार, खीम भंडारी, अमित साह, सीएस अवस्थी, गिरीश भट्ट, सीपी ओझा, अमित शाह, एमएस बिष्ट, गोविंद भंडारी, हरीश धौनी, निर्मल भट्ट, गिरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।