• Home  
  • शिक्षकों की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

शिक्षकों की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ –गलाती के ग्रामीणों ने बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए स्कूल में जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में अब तक […]

पिथौरागढ़ –गलाती के ग्रामीणों ने बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए स्कूल में जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है।
सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में अब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। स्कूल में गणित, अंग्रेजी, हिन्दी, भूगोल, इतिहास, सामाजिक विज्ञान विषयों के शिक्षक नहीं हैं। इससे बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। कहा विद्यालय में इस समय 300 से अधिक बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। लेकिन आज तक शौचालय की व्यवस्था नहीं हो पाई है। शौचालय नहीं होने से बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द ही विद्यालय की समस्याओं को हल करने की मांग की है। अन्यथा ग्रामीण मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में गोविंद धामी, कृष्ण सिंह, बृजेश सिंह, दान सिंह, ज्ञान सिंह, दिलीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, पूरन धामी आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *