पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदहाल हवाई सेवा के विरोध में वित्त मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने वित्त मंत्री प्रकाश पंत पर विमान के नाम पर स्थानीय लोगों को ठगने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार 20 साल पुराना विमान संचालित कर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है।
सोमवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक व वित्त मंत्री का पुतला फूंका। कहना है कि आए दिन विमान में तकनीकी खराबी आ रही है। इससे यात्रियों के लिए खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए हैरिटेज कंपनी का विमान संचालित किया। उन्होंने नया विमान संचालित नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर ऋषेंद्र महर, विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, महासचिव आनंद धामी, सुधीर चौहान, मनोज पांडे, पवन माहरा, भूरे मियां, मोहन चौधरी, रोहन सौन, त्रिलोक बिष्ट, कमलेश कसन्याल, शहबाज खान, रईस मियां, जावेद खान, मनोज, रजत चौधरी शामिल रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
बदहाल हवाई सेवा के विरोध में कांग्रेस ने वित्त मंत्री का पुतला फूंका
पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदहाल हवाई सेवा के विरोध में वित्त मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने वित्त मंत्री प्रकाश पंत पर विमान के नाम पर स्थानीय लोगों को ठगने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार 20 साल पुराना विमान संचालित कर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। सोमवार को […]
