• Home  
  • संपत्ति का नाम बदलकर लिया कनेक्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

संपत्ति का नाम बदलकर लिया कनेक्शन

हरिद्वार – राज्य सूचना आयुक्त ने श्रवणनाथ नगर में भवन का नाम और पता बदलकर कनेक्शन लेने के मामले में जल संस्थान के तत्कालीन अधिकारियों के नाम और जिन अभिलेखों के आधार पर कनेक्शन दिया, उसकी सूचना अपीलकर्ता मुन्नी चौहान को उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। ब्रह्मआत्म भवन की जगह गलत तरीके से आत्मा […]

हरिद्वार – राज्य सूचना आयुक्त ने श्रवणनाथ नगर में भवन का नाम और पता बदलकर कनेक्शन लेने के मामले में जल संस्थान के तत्कालीन अधिकारियों के नाम और जिन अभिलेखों के आधार पर कनेक्शन दिया, उसकी सूचना अपीलकर्ता मुन्नी चौहान को उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
ब्रह्मआत्म भवन की जगह गलत तरीके से आत्मा राम भवन नाम दर्शाकर एक किरायेदार पर पानी का कनेक्शन लेने का आरोप है। शिकायतकर्ता मुन्नी चौहान ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत नगर कोतवाली में की थी। लेकिन उस हमारी शिकायत को झूठी रिपोर्ट दिखाकर रफा-दफा कर दिया गया था। इसके बाद आरटीआई के तहत सूचना मांगी। जिसमें सामने आया कि गलत साक्ष्य पर ही जल संस्थान के अधिकारियों की मिली भगत से कनेक्शन दिया गया। मंगलवार को इस मामले में राज्य सूचना आयुक्त जेपी ममगई ने जल संस्थान को कनेक्शन लेने में दिए गए साक्ष्य व उस समय के अधिकारियों के नाम और उनकी कार्य अवधि की सूचना अपीलकर्ता को उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *