Quick Links:
Tuesday, 11 August 2026
  • Home  
  • अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया

हरिद्वार – बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर मांगों का समर्थन किया है। मंगलवार को सभी अधिवक्ताओं ने बार कक्ष से होकर जिला मुख्यालय पर जिला जज, डीएम और स्थानीय सांसद के प्रतिनिधि को प्रधानमंत्री के नाम एक […]

हरिद्वार – बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर मांगों का समर्थन किया है। मंगलवार को सभी अधिवक्ताओं ने बार कक्ष से होकर जिला मुख्यालय पर जिला जज, डीएम और स्थानीय सांसद के प्रतिनिधि को प्रधानमंत्री के नाम एक मांगपत्र सौंपा। मंगलवार को दोपहर एक बजे सभा स्थल से जिला बार संघ अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक विशाल समूह जिला मुख्यालय रोशनाबाद के लिए निकला। कलक्ट्रेट भवन पर जिला अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप मौजूद एडीएम और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि के रूप में आए ओमप्रकाश जमदग्नि को अधिवक्ताओ ने ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अधिवक्ता जिला मुख्यालय न्याय भवन पहुंचे, जहां बार संघ के पदाधिकारी मंडल ने जिला जज वीबी भारती शर्मा को ज्ञापन सौंपा। बार संघ अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह ने बताया कि मांगपत्र में आवासीय भूमि,चैंबर,शौचालय,चिकित्सा सुविधा और पांच हजार करोड़ रुपये का सालाना बजट, बीमा पॉलिसी, स्टाइपेंड के रूप में 10 हजार रुपये प्रशिक्षु अधिवक्ता के लिए, मृत्यु,दुर्घटना व गंभीर बीमारी से मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की गई है।
मंगलवार को ज्ञापन देने वाले अधिवक्ता नरेंद्र सिंह, सुशील कुमार,राकेश चौहान, रविंदर अरोड़ा, अनिल गुप्ता, विपिन गोयल,राकेश गुप्ता,वेशआलम, उस्मान अली, प्रभाकर गुप्ता, एस के भामा,राजेश राठौर,नवीन चौहान,सुनील चौहान, रमन सैनी, तरसेम सिंह, अनिल प्रजापति, राजीव सैनी,अनिल राणा, पवन कुमार, उजागर सिंह, राव खालिद, जेपी मनारिया,ललित उपाध्याय,अजय चौहान,सुधाकर सिंह,सुधीर त्यागी,चितरंजन, सतीश चौहान,प्रदीप पालीवाल, अनुज शर्मा, परमेश्वर राठौर, विक्रांत राठौर, धर्मवीर, सतीश चौधरी,जयकुमार, वेदपाल, राजीव पवार,नमित शर्मा, सुशील कुमार, कुलवंत सिंह, मोतीलाल कौशल, रविंद्र सहगल,जितेंद्र सिंघानिया, रविंद्र कोठारी, विनोद आजाद, महेश पाल,संजीव वर्मा,तोषी चौहान,जमना कौशिक,उषा सिंह,भावना कौशिक,रेणु उपाध्याय,विशाखा,रुचि,किरण वर्मा,निशा शर्मा,सीमा,सुमन,कल्पना,मंजू व कविता चौहान उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *