हरिद्वार- वार्ड नं.2 भूपतवाला की पार्षद सुनीता शर्मा व वार्ड नं.1 के पार्षद अनिल मिश्रा ने उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। इस दौरान कुल 31 लाभार्थियों को कनेक्शन दिए गए। विश्वनाथ धाम में आयोजित शिविर के दौरान लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित करते हुए पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ घरेलू महिलाओं को मिल रहा है। महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना का लाभ मध्यम वर्ग की महिलाओं को निष्पक्षता से दिया जा रहा है। भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। लाखों महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन बांटे जा रहे हैं। राज्य की त्रिवेंद्र सरकार जनहित की योजनाओं को प्रदेश भर में लागू करा रही है। भाजपा के पार्षद जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार लगातार कर रहे हैं। समूचे वर्ग को योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार अनेकों योजनाएं प्रदेशों में लाग करा रही है। जनधन योजना, अटल आयुष्मान योजना, बैकिंग प्रणाली के डिजीटाईजेशन से भारत की अर्थव्यवस्था को गति मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन नि:शुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव आ रहा है। नोटबंदी जीएसटी जैसे फैसले लेकर मोदी सरकार ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा के युवा नेता विदित शर्मा ने बताया कि शिविर में 31 लाभार्थियों को नि:शुल्क उज्जवला कनेक्शन वितरित किए गए हैं। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। भाजपा पार्टी विकास की पक्षधर है। वार्ड पार्षद सुनीता शर्मा वार्डो की विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लेकर त्वरित हल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण जनहित में किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर चंद्रकांत भाटिया, संजय लाल शर्मा, रीतेश वशिष्ठ, बागेश्वर पाण्डेय, विपिन शर्मा, सीताराम बड़ोनी, पवन गर्ग, शांतनु कुमार, अमन, विकास ठाकुर, राकेश मिश्रा, राम अवतार शर्मा, मनोहर लाल, देव महेश्वरी, मुकेश राणा, मोहित कुमार, डा.हर्षवर्धन जैन आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार- वार्ड नं.2 भूपतवाला की पार्षद सुनीता शर्मा व वार्ड नं.1 के पार्षद अनिल मिश्रा ने उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। इस दौरान कुल 31 लाभार्थियों को कनेक्शन दिए गए। विश्वनाथ धाम में आयोजित शिविर के दौरान लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित करते हुए पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि […]
