देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत जहरीली शराब कांड और गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर विधानसभा के पास धरने पर बैठे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि चीनों मिलों से गन्ना किसानों को करीब तीन सौ करोड़ का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। सरकार को किसानों की कोई चिंता तक नहीं है। उन्होंने सरकार की आबकारी नीति को पूरी तरह से विफल बताया।
रुडक़ी में जहरीली शराब कांड के खिलाफ और गन्ना किसानों की समस्याओं को कांग्रेस ने सडक़ से लेकर सदन तक सरकार के खिलाफ घेराबंदी की। गन्ना किसानों को भुगतान न होने को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधायक नारेबाजी करते हुए गन्ना लेकर वेल पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अपनी घोषणा के अनुरूप विधानसभा के पास धरना देने के लिए पहुंचे। उसके साथ कार्यकर्ताओं भी खासी भीड़ थी। कई कार्यकर्ता हाथों में गन्ना लेकर चल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को रिस्पना पुल से पहले रोक दिया, इस पर हरीश रावत सडक़ किनारे ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने उपवास भी रखा। हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे में फेल हो गई है। चीनों मिलों से गन्ना किसानों को करीब तीन सौ करोड़ का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। सरकार को किसानों की कोई चिंता तक नहीं है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब कांड सरकार की गलत आबकारी नीति का नतीजा है। उनकी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की आबकारी नीति बेहतर थी। अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी भी मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया धरना
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत जहरीली शराब कांड और गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर विधानसभा के पास धरने पर बैठे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि चीनों मिलों से गन्ना किसानों को करीब तीन सौ करोड़ का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। सरकार को किसानों की […]
