Quick Links:
Tuesday, 11 August 2026
  • Home  
  • स्वयंसेवी ग्रामीणों को कर रहे जागरूक
- Uncategorized

स्वयंसेवी ग्रामीणों को कर रहे जागरूक

पौड़ी। इंटर कालेज कुटियाखाल की एनएसएस इकाई के सातदिवसीय शिविर के तहत स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने पलायन के कारणों को जानने की भी कोशिश की। शिविर के तहत स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। साथ ही धार्मिक स्थल, जल स्रोतों की सफाई की। […]

पौड़ी। इंटर कालेज कुटियाखाल की एनएसएस इकाई के सातदिवसीय शिविर के तहत स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने पलायन के कारणों को जानने की भी कोशिश की। शिविर के तहत स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। साथ ही धार्मिक स्थल, जल स्रोतों की सफाई की। इस दौरान पलायन के कारणों को जानने के लिए शिविरार्थियों ने सर्वेक्षण भी किया। पाया गया कि अधिकांश घरों मे ताले लटके है और कई घरों में सिर्फ बुजुर्ग लोग ही शामिल है। कार्यक्रम अधिकारी महावीर सिंह रावत ने कहा कि शिविर के तहत विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता से लेकर विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से स्कूल और समाज के बीच आपसी संवाद बढ़ता है। इस मौके पर सुलोचना देवी, पदमेंद्र सिंह रावत, विजयानंद लिंगवाल, कैलाश मणि, वीरेंद्र रावत, ध्यान सिंह रावत आदि शामिल थे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *