• Home  
  • धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
- देश

धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

पौड़ी। गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। गणतंत्र दिवस के तहत 31 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को आपदा कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में एडीएम राजजीशरण शर्मा ने कहा कि डीएम कार्यालय […]

पौड़ी। गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। गणतंत्र दिवस के तहत 31 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को आपदा कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में एडीएम राजजीशरण शर्मा ने कहा कि डीएम कार्यालय के साथ ही सभी कार्यालयों में 26 जनवरी को सुबह साढ़े 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा जबकि कंडोलिया मैदान में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर आयोजित कार्यक्रम में परेड की सलामी ली जाएगी। एडीएम ने स्वजल, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा आदि विभागों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां निकालने, खेल विभाग को क्रीडा प्रतियोगिता करवाने, जिला चिकित्सालय, जिला कारागार एवं कुष्ठा गृह, बाल कल्याण गृह आदि में मिष्ठान व फल वितरण करने, मुख्य कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी को सम्मान के साथ आंमत्रित करने को कहा। कहा कि गणतंत्र दिवस के तहत 31 जनवरी तक स्थानीय निकायों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, एएसपी प्रदीप राय, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह आदि शामिल थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *