• Home  
  • बाजार में निकले होली जुलूस पर महिलाओं ने जमकर किया नृत्य
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बाजार में निकले होली जुलूस पर महिलाओं ने जमकर किया नृत्य

रामनगर – प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति पैठपड़ाव के तत्वावधान में महिलाओं ने होली पर्व को लेकर शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने मनमोहन नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। शनिवार को समिति के रंगमंच पर आयोजित होली कार्यक्रम में सांस्कृतिक टीमों के कलाकारों ने धमाल मचाया। कलाकारों ने होली गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को […]

रामनगर – प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति पैठपड़ाव के तत्वावधान में महिलाओं ने होली पर्व को लेकर शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने मनमोहन नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। शनिवार को समिति के रंगमंच पर आयोजित होली कार्यक्रम में सांस्कृतिक टीमों के कलाकारों ने धमाल मचाया। कलाकारों ने होली गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं बाजार में निकले होली जुलूस पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। उन्होंने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष दिनेश चंद्र हर्बोला, सचिव दीप चंद्र जोशी, दिनेश सत्यवली, बालादत्त मठपाल, मोहन बिष्ट, भावना भट्ट, रेवती सुंदरियाल, दिनेश मेहरा, नवीन करगेती मौजूद रहे। पीएनजी पीजी कॉलेज में होली मिलन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खूब ठुमके लगाये। कुमाऊं महासंघ अध्यक्ष रोहित मेहरा की ओर से शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां चंदन सिंह बिष्ट, विक्रम रावत, यतिन रौतेला समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *