ऋषिकेश – ओआईएमटी रोट्रैक्ट क्लब ने रोट्रैक्ट सप्ताह के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को मानव जीवन में पेड़ पौधों की उपयोगिता के बारे में बताया। शनिवार को मुनिकीरेती स्थित ओंकारानंद इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी में ओआईएमटी रोट्रैक्ट क्लब द्वारा रोट्रैक्ट सप्ताह के अंतिम दिन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटरी क्लब ऋ षिकेष के सदस्य गुरुमल सुकुमार ने किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों से बचने के लिए अत्यधिक संख्या में पौधरोपण करना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानव जीवन में पेड़ पौधों की उपयोगिता के बारे में बताया। संस्थान के निदेशक डा. राजुल दत्त ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से समय समय पर अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गुलमोहर, रुद्राक्ष, बेल, नीम, अमरूद आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रमोद उनियाल, ओआईएमटी रोट्रैक्ट क्लब की अध्यक्षा तनु शर्मा, सचिव संजय डंगवाल, रजत, वंदना शर्मा, दीक्षा गुप्ता, प्रतीक वर्मा, अंजलि, सोनिका, दीपिका, काजल, भूमि, मनीषा, वृंदा, सृष्टि, प्रियंका, शिवानी आदि उपस्थित थे।
ऋषिकेश – ओआईएमटी रोट्रैक्ट क्लब ने रोट्रैक्ट सप्ताह के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को मानव जीवन में पेड़ पौधों की उपयोगिता के बारे में बताया। शनिवार को मुनिकीरेती स्थित ओंकारानंद इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी में ओआईएमटी रोट्रैक्ट क्लब द्वारा रोट्रैक्ट सप्ताह के अंतिम दिन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित […]
