Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.
हरिद्वार – सिडकुल के रावली महदूद में बीते एक माह से एक लाख की आबादी बिजली कटौती की समस्या से परेशान है। आरोप है कि अधिकारियों को समस्या को लेकर फोन करते हैं, लेकिन फोन रिसीव नहीं किए जाते हैं। उधर अधिकारी कनेक्शन काटने को लेकर बिजली आपूर्ति बंद करने की बात कह रहे हैं। सोमवार को रावली महदूद, ब्रह्मपुरी, रामधाम कॉलोनी, रोशनपुरी, कृपाल नगर आदि में सुबह नौ बजे बिजली बंद हो गई। एक माह से इन क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन दो से चार घंटे कटौती का सिलसिला लगा हुआ है। बीते एक सप्ताह से सुबह बिजली बंद हो जाती है। इसके बाद शाम को छह बजे के बाद सुचारू हो रही है। स्थानीय निवासी दीपक कुमार, हिमांशु कटारिया, रविंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, अमर सिंह, मनोज कुमार, अनुज कुमार, मनोज यादव, विकास सिंह, राम लाल, देवेंद्र आदि ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों बिजली की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों को फोन किए गए। लेकिन अधिकारी जनता के फोन रिसीव नहीं करते हैं। एक अधिकारी ने फोन रिसीव किया भी तो ऊपर से पावर कट की बात कहकर फोन काट दिया। लेकिन उसके बाद से किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाए।