Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • कचहरी परिसर में अधिवक्ता के चेंबर से साठ हजार रुपये चोरी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कचहरी परिसर में अधिवक्ता के चेंबर से साठ हजार रुपये चोरी

हरिद्वार – रोशनाबाद कचहरी परिसर से एक अधिवक्ता के चेंबर से साठ हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि चोर का एक लाख रुपये वहीं छोडक़र साठ हजार रुपये उड़ा ले जाना संदिग्ध लग रहा है। पुलिस […]

हरिद्वार – रोशनाबाद कचहरी परिसर से एक अधिवक्ता के चेंबर से साठ हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि चोर का एक लाख रुपये वहीं छोडक़र साठ हजार रुपये उड़ा ले जाना संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अधिवक्ता तनवीर भारती ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात चोरों ने चेम्बर का ताला तोडक़र अलमारी में रखे साठ हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। रविवार को कोर्ट परिसर में रहे एक कर्मचारी ने चोरी की सूचना उसे दी। इससे पहले 7 मार्च को महिला अधिवक्ता अल्का मेहता निवासी गली नंबर एक सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर के चैम्बर से चोर बैग उठा ले गए थे। जिसमें महिला अधिवक्ता का मोबाइल फोन, सोने का आभूषण, जरूरी कागजात थे। थाना प्रभारी ने कहा कि अधिवक्ता तनवीर भारती पुत्र शरीफ अहमद अंसारी चेम्बर नम्बर 534 रोशनाबाद कचहरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *