• Home  
  • नहाते हुए गंगनहर में डूब गया 17 साल का रोजेदार -तलाश में जुटी जल पुलिस – जानिए कौन था युवक ?
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

नहाते हुए गंगनहर में डूब गया 17 साल का रोजेदार -तलाश में जुटी जल पुलिस – जानिए कौन था युवक ?

हरिओम गिरी/रूड़की रूड़की – आज दोपहर के समय अरबाज नाम एक युवक गंगनहर में नहाते समय डूब गया उसके साथियो ने अरबाज को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं पाए अरबाज मात्र 17 साल का था और वह रामपुर चुंगी के पास का रहने वाला था फिलहाल जल पुलिस गंगनहर में उसके शव […]

हरिओम गिरी/रूड़की

रूड़की – आज दोपहर के समय अरबाज नाम एक युवक गंगनहर में नहाते समय डूब गया उसके साथियो ने अरबाज को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं पाए अरबाज मात्र 17 साल का था और वह रामपुर चुंगी के पास का रहने वाला था फिलहाल जल पुलिस गंगनहर में उसके शव की तलाश कर रही है 

जानकारी मिली है की अरबाज रोजे से था और गर्मी ज्यादा होने के कारण वो गंगनहर में धोबी घाट पर अपने साथियो के साथ नहाने लगा अरबाज को नहाते हुए कुछ ही देर हुई थी की अचानक ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा उसकी साथ नहा रहे साथियो ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके अरबाज के डूबने की सुचना जैसे ही उसके परिवार को लगी परिवार में हड़कंप मच गया उसके परिवार धोबी घाट पहुंचे और उसकी तलाश करने लगे घाट पर मौजूद लोगो ने अरबाज की चप्पलो से उसके ही डूबने की पहचान कराई जिसके बाद से परिवार काफी सदमे में है और पुलिस से अरबाज के शव को जल्द तलाशने की बात कह रहा है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *