Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • निदेशालय में बैठने के बजाय अधिकारी फील्ड में काम करें: मदन कौशिक
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

निदेशालय में बैठने के बजाय अधिकारी फील्ड में काम करें: मदन कौशिक

हरिद्वार – शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि निदेशालय में बैठने के बजाय अधिकारी फील्ड में काम करें। अफसर रात को जिलों में रुक कर निकायों का निरीक्षण करें। कहा कि निकाय में जो अधिकारी व कर्मचारी सही मायनों में काम नहीं कर रहे हैं उन्हें सस्पेंड करें। यह बात मंत्री मदन […]

हरिद्वार – शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि निदेशालय में बैठने के बजाय अधिकारी फील्ड में काम करें। अफसर रात को जिलों में रुक कर निकायों का निरीक्षण करें। कहा कि निकाय में जो अधिकारी व कर्मचारी सही मायनों में काम नहीं कर रहे हैं उन्हें सस्पेंड करें। यह बात मंत्री मदन कौशिक ने बुधवार को सीसीआर में जिल भर के निकायों के अध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी व सभासदों की बैठक में कही। बैठक में पूछे गए सवालों के जवाब को देखते हुए कौशिक निदेशालय के अफसरों पर ही भडक़ गए। कहा कि जब वे दौड़ रहे हैं उनका स्टाफ दौड़ भाग कर रहा है तो अफसर निदेशालय में क्यों बैठे हुए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि उन्हें ग्राउंड वर्क चाहिए। निदेशालय बैठकर अधिकारी रिपोर्ट न मंगाए। सरकार किसी की भी हो अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें। कहा कि क्रमवार निकाय में जाकर वहां के स्टाफ को स्वच्छता की सारी जानकारी दें। मंत्री ने कहा कि हैरानगी है कि स्वच्छता को लेकर निकाय जागरूक नहीं है। बैठक से पता चलता है कि अधिकांश निकाय में प्रशिक्षण की जरूरत है। सीखाने के बाद भी कोई गलती करे तो अधिकारी उनके खिलाफ सख्त एक्शन लें। कहा कि निकाय में काम करने वाले जेई व अन्य अधिकारियों को अपनी निकाय की जानकारी नहीं है। ऐसे में वह योजनाओं को धरातल पर कैसे उतार सकते हैं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जो फीडबैक व आंकड़े निकाय से मिल रहे हैं उनकी मौके पर जाकर सत्यता को प्रमाणित भी करें। निदेशालय के एक अधिकारी ने बैठक में यहां तक कह दिया कि स्वच्छता को लेकर साल भर के अंदर दो से तीन बार बैठकें कर निकाय के संबंधित स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षित होने के बाद भी स्टाफ समय पर सही जानकारी अपलोड नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि निदेशालय के पास जो जानकारी है वह बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा दी जा रही जानकारी से मेल नहीं खा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *