• Home  
  • गंगा में मिले बुजुर्ग के शव की शिनाख्त हुई
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

गंगा में मिले बुजुर्ग के शव की शिनाख्त हुई

हरिद्वार – कनखल आयरिस पुल के पास गंगा में मिले बुजुर्ग के शव की शिनाख्त हो गई है। बताया जा रहा है कि परेशानी के कारण बुजुर्ग ने आत्महत्या की थी। बीते तीन दिन पहले कनखल के आयरिस पुल के समीप मित्तल धाम घाट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने […]

हरिद्वार – कनखल आयरिस पुल के पास गंगा में मिले बुजुर्ग के शव की शिनाख्त हो गई है। बताया जा रहा है कि परेशानी के कारण बुजुर्ग ने आत्महत्या की थी। बीते तीन दिन पहले कनखल के आयरिस पुल के समीप मित्तल धाम घाट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार को हिरयाणा से आए दो लोगों ने बुजुर्ग की पहचान की। रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त हरजीत सिंह (60) निवासी भिवानी हरियाणा के रूप में की। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग परेशान था और बीते छ: दिनों से गायब था। अभी परिवार वाले हरिद्वार नहीं पहुंच सके है। जिस कारण पुलिस को अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है। थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव पोस्टमार्टम के बाद उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *