Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • बस की सीटों को लेकर ट्रेवल एजेंट और तीर्थयात्रियों में विवाद
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बस की सीटों को लेकर ट्रेवल एजेंट और तीर्थयात्रियों में विवाद

ऋषिकेश – चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में ट्रेवल एजेंट और तीर्थयात्रियों के बीच बस की सीटों को लेकर विवाद हो गया। तीर्थयात्रियों ने आरोप लगाया कि 42 सीटर बस बुक कराई थी। तीर्थनगरी पहुंचने पर एजेंट 36 सीटर बस देकर गुमराह कर रहा है। काफी जद्दोजहद के बाद वायदे के मुताबिक निर्धारित सीटर बस […]

ऋषिकेश – चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में ट्रेवल एजेंट और तीर्थयात्रियों के बीच बस की सीटों को लेकर विवाद हो गया। तीर्थयात्रियों ने आरोप लगाया कि 42 सीटर बस बुक कराई थी। तीर्थनगरी पहुंचने पर एजेंट 36 सीटर बस देकर गुमराह कर रहा है। काफी जद्दोजहद के बाद वायदे के मुताबिक निर्धारित सीटर बस उपलब्ध कराने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।गुरुवार को रीवा, मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड पहुंचा। यहां फोटोमैट्रिक पंजीकरण के बाद श्रद्धालुओं के मुखिया रामदास ने स्थानीय ट्रेवल एजेंट की ओर से उपलब्ध कराई बस को देखा तो उनका पारा चढ़ गया। मौके पर मौजूद ट्रेवल एजेंट पर 42 सीटर बस की जगह 36 सीटर बस देकर गुमराह करने आरोप लगाया। नोकझोंक पर अन्य यात्री भी पहुंचे और एजेंट पर पैसा वापस करने का दबाव बनाने लगे। विवाद पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। फजीहत होते देख ट्रेवल एजेंट ने तीर्थयात्रियों को उनके मुताबिक बस उपलब्ध कराने को कहा। 42 सीटर बस उपलब्ध होने पर तीर्थयात्री शांत हुए। वहीं, ट्रेवल एजेंट ने बताया कि बस 42 सीटर ही थी, लेकिन तीर्थयात्रियों में गलतफहमी से विवाद हुआ है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *