• Home  
  • धनपुरा विस्फोट कांड में गोदाम स्वामी को किया गिरफ्तारहरिद्वार
- Uncategorized

धनपुरा विस्फोट कांड में गोदाम स्वामी को किया गिरफ्तारहरिद्वार

धनपुरा गांव में एक गोदाम में धमाके के मामले में पुलिस ने मंगलवार को गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में लिप्त अन्य लोगों की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। मौके से मिले विस्फोटक सामान को कब्जे में लेकर सील किया गया है। एसएसपी प्रमेन्द्र […]

धनपुरा गांव में एक गोदाम में धमाके के मामले में पुलिस ने मंगलवार को गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में लिप्त अन्य लोगों की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। मौके से मिले विस्फोटक सामान को कब्जे में लेकर सील किया गया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि धनपुरा में सोमवार को दोपहर के समय शौकीन पुत्र मुर्तज़ा निवासी ग्राम धनपुरा, पथरी के शटरिंग गोदाम में ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस को गोदाम में कार्य कर रहे दो व्यक्ति दिलशाद पुत्र मेहबूब निवासी ग्राम धनपुरा तथा मुस्तफा पुत्र आलम निवासी गुर्जर बस्ती, पदार्था विस्फोट के कारण घायल मिले। लोगों की सहायता से उन्हें धनपुरा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *