• Home  
  • असम में दिल दहला देने वाली वारदात- पत्नी का सिर काटकर साइकिल से थाने पहुंचा पति
- राष्ट्रीय - समाचार

असम में दिल दहला देने वाली वारदात- पत्नी का सिर काटकर साइकिल से थाने पहुंचा पति

गुवाहाटी असम के चिरांग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी बितीश हाजोंग ने पत्नी बैजंती हाजोंग का सिर काटकर साइकिल की टोकरी में रखा और सीधे पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। […]

गुवाहाटी

असम के चिरांग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी बितीश हाजोंग ने पत्नी बैजंती हाजोंग का सिर काटकर साइकिल की टोकरी में रखा और सीधे पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। यह भयावह वारदात शनिवार रात को हुई।
पुलिस के मुताबिक, बितीश एक दिहाड़ी मजदूर है। वह रोज की तरह शनिवार को भी मजदूरी करने के बाद अपने घर आया। इसी बीच पत्नी से विवाद हो गया। विवाद पहले भी होता था, लेकिन इस बार घर में झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से ही अलग कर दिया। इसके बाद वह साइकिल से करीब 7 किलोमीटर दूर पुलिस थाने पहुंचा, और थाने में मौजूद अधिकारियों को कटी हुई गर्दन दिखाई, जिससे पूरे थाने में सनसनी फैल गई।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना था कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। हर रोज किसी न किसी बात पर बहस होती थी। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि बात इतनी खतरनाक मोड़ ले लेगी। चिरांग की एएसपी रश्मि रेखा शर्मा ने बताया, कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। जांच जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *