• Home  
  • दोस्ती, लगाव या आकर्षण में कोई गलत कदम न उठायेंःएसएसपी
- उत्तर प्रदेश

दोस्ती, लगाव या आकर्षण में कोई गलत कदम न उठायेंःएसएसपी

अलीगढ़ एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रम में थाना प्रभारियों, महिला पुलिसकार्मिकों द्वारा महिला एवं बालिकाओं को ऑपरेशन जागृति-4 के उद्देश्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है और अभियान का जन-जन तक प्रचार प्रसार करने की अपील की गई । अनुपम कुलश्रेष्ठ अपर पुलिस महानिदेशक आगरा […]

अलीगढ़

एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रम में थाना प्रभारियों, महिला पुलिसकार्मिकों द्वारा महिला एवं बालिकाओं को ऑपरेशन जागृति-4 के उद्देश्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है और अभियान का जन-जन तक प्रचार प्रसार करने की अपील की गई । अनुपम कुलश्रेष्ठ अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा जोन स्तर पर महिलाओं ध् बालिकाओं की सुरक्षा ध् सशक्तिकरण ध् संवाद ध् परामर्श एवं विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु जोन स्तर पर ऑपरेशन जागृति अभियान की शुरूआत की गयी थी । पिछले चरणों में ऑपरेशन जागृति के तहत चार प्रमुख मुददों पर चर्चा की गई थी जिसके अंतर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा व उनको मोहरा बनाकर झूठी शिकायत, प्रेम संबंधों में किशोर व किशोरियों का घर से पलायन व साइबर हिंसा व उससे बचाव से संबंधित विषयों को चुना गया था। इस बार ऑपरेशन जागृति के 06 उद्देश्य प्रमुखता में है । प्रशिक्षित बीट पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारीध् बीट इंचार्ज द्वारा अपने -अपने क्षेत्रों के ग्राम पंचायत स्तर पर गाँवों मौहल्ले में महिलाओं एवं किशोरियों के साथ समन्वय करते हुए विभिन्न कार्यक्रम, नुक्कड़ सभा आयोजित कर जागृति के उद्देश्यों के प्रति जागरुक किया जा रहा है । बीट पुलिस अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत व विद्यालयों में भ्रमण कर छात्राओं को जागरुक किया जा रहा है। आपरेशन जागृति अभियान की सहायता से महिलाओं ध् बालिकाओं के प्रति अपराधों में कमी आयेगी, गलत सूचनाएं दर्ज करने मे भी कमी आयेगी, कांउसलिंग और रिपोर्टिंग सिस्टम मजबूत होगा, पलायन सम्बन्धी मामलों में भी कमी आयेगी ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *