• Home  
  • बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति और तीन साल की बच्ची हुई घायल
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - देश

बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति और तीन साल की बच्ची हुई घायल

लखनऊ जाको राखे साईयां, मार सके न कोय यह कहावत तब चरितार्थ हुई जब अपने घर से बाइक पर निकले पति-पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बालिका को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मासूम किसी तरह वाहन के निचले में फंसी और तीन किमी दूर […]


लखनऊ

जाको राखे साईयां, मार सके न कोय यह कहावत तब चरितार्थ हुई जब अपने घर से बाइक पर निकले पति-पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बालिका को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मासूम किसी तरह वाहन के निचले में फंसी और तीन किमी दूर घायलवस्था में मिली। घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पति को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि छाछा निवासी शाका (32) पुत्र अमीरेलाल वाल्मिकी अपनी पत्नी शिवानी (25) और एक तीन साल की मासूम बालिका लक्ष्मी को लेकर करीब नौ बजे नोएडा जा रहा था। जैसे ही बाइक ने सड़क पार करने का प्रयास किया, तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसकारण पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। दुर्घटना होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद बच्ची किसी तरह वाहन के निचले हिस्से में फंसकर घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर सुल्तान गंज पेट्रोल पंप के पास जा पहुंची। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
उधर सैफई में उपचार के दौरान शिवानी की मृत्यु हो गई। जबकि शाका को डिस्चार्ज किया गया। थानाध्यक्ष बिछवां ने बताया कि रात में सुल्तानगंज के पास घायल बच्ची की जानकारी मिली थी। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके स्वजन को बालिका की जानकारी दे दी गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *