Quick Links:
Sunday, 16 August 2026
  • Home  
  • बोलेरो चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस
- उत्तर प्रदेश

बोलेरो चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस

लालगंज, प्रतापगढ़ सांगीपुर पुलिस ने दुघर्टना में मासूम की हुई मौत को लेकर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे नेमऊ गांव निवासी रामकुमार के पुत्र लल्लन बीती उन्नीस मई की सुबह अपनी बाइक से पत्नी कविता तथा ढाई वर्षीय पुत्र अरू पाल व पुत्री […]

लालगंज, प्रतापगढ़

सांगीपुर पुलिस ने दुघर्टना में मासूम की हुई मौत को लेकर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे नेमऊ गांव निवासी रामकुमार के पुत्र लल्लन बीती उन्नीस मई की सुबह अपनी बाइक से पत्नी कविता तथा ढाई वर्षीय पुत्र अरू पाल व पुत्री तिस्ता को लेकर दर्शन करने बाबा घुइसरनाथ धाम आ रहे थे। सांगीपुर थाना क्षेत्र के देउम के पास अज्ञात बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल मासूम अरू पाल की मौत हो गयी। वही बाइक सवार मृतक के माता पिता व बहन घायल हो गये। इलाज के बाद पीड़ित लल्लन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *