• Home  
  • 11 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- उत्तर प्रदेश

11 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 11 वर्षीय कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया तो घटना के बारे में पता चला। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी […]

मेरठ

परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 11 वर्षीय कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया तो घटना के बारे में पता चला। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी युवक चंचल को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में मजदूरी करने वाले दंपती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि 17 मई को दोनों काम पर गए थे। घर पर 11 साल और आठ साल की बेटियां थीं। इसी दौरान किराए के मकान में रहने वाला युवक चंचल निवासी पतला निवाड़ी मोदीनगर उनके घर पहुंचा। उसने छोटी बच्ची को मोबाइल देकर बड़ी बेटी को किसी काम के बहाने से कमरे में ले गया। आरोप है कि यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। परिजनों को बताने पर धमकी दी गई।
 सुबह छात्रा की तबीयत अचानक खराब होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद परिजन परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चंचल को को गिरफ्तार कर लिया है।  

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *