• Home  
  • राहुल भारत को विदेश में बदनाम करते है-ओमप्रकाश राजभर
- उत्तर प्रदेश

राहुल भारत को विदेश में बदनाम करते है-ओमप्रकाश राजभर

सुल्तानपुर पंचायतीराज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आज जिले में आगमन हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दोस्तपुर स्थित टोल प्लाज़ा पर मंत्री का स्वागत अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिओम नारायण, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल और जिला पंचायत के राजस्व निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने भव्य रूप से किया। मंत्री राजभर ने […]

सुल्तानपुर

पंचायतीराज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आज जिले में आगमन हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दोस्तपुर स्थित टोल प्लाज़ा पर मंत्री का स्वागत अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिओम नारायण, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल और जिला पंचायत के राजस्व निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने भव्य रूप से किया। मंत्री राजभर ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया और ज़मीनी स्तर पर कार्यों को और गति देने के निर्देश दिए।
    दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा जो कार्यकर्ता एमएलए या एमपी का चुनाव नहीं लड़ सकता, वो पंचायत का चुनाव लड़ता है। राहुल गांधी पर बोले- वे जब भी विदेश जाते हैं, भारत को बदनाम करते हैं। वहीं अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अब अखिलेश के पास कोई ठोस जिम्मेदारी नहीं बची है, वे केवल विरोध की राजनीति में लगे रहते हैं। ओपी राजभर अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने सुलतानपुर पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। ओपी राजभर ने जाते समय मीडिया से बातचीत की। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्राथमिक शिक्षा पर बात की। ओपी राजभर ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी गठबंधन की राजनीति से दूरी बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि समझौते में लड़ने पर कम सीटें मिलती हैं, जिससे छोटे नेताओं को मौका नहीं मिल पाता। यही वजह है कि हम हमेशा कोशिश करते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा अपने नेताओं को चुनाव मैदान में उतारें। हम पहले भी अकेले लड़े हैं और आगे भी अकेले लड़ेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए ओपी राजभर ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, भारत को बदनाम करते हैं। जब उनकी पार्टी 60 साल तक सत्ता में थी, तब उन्होंने विदेश नीति क्यों नहीं सुधारी। अगर बेहतर नीति बनाई होती, तो आज ऐसी नौबत नहीं आती। व्यक्ति विशेष के बयान को लेकर अखिलेश यादव जिस तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वह दिखाता है कि वे खुद को अंबेडकर साबित करने की कोशिश में थे, लेकिन कुछ दिन में ही झोला उठाकर वापस लौट गए। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप आम बात है, लेकिन मां-बाप को बीच में लाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब अखिलेश के पास कोई ठोस जिम्मेदारी नहीं बची है, वे केवल विरोध की राजनीति में लगे रहते हैं-कभी ट्विटर पर तो कभी प्रेस वार्ता के माध्यम से। ओपी राजभर ने शिक्षा व्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि बच्चों में अलग-अलग प्रतिभाएं होती हैं। कोई खेल में, कोई नृत्य में, कोई पढ़ाई में आगे होता है। आज स्कूलों का स्वरूप पहले से काफी बदल चुका है। अध्यापक अब अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभा रहे हैं और सरकार सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। प्राथमिक शिक्षा पर सरकार के फोकस को लेकर भी ओपी राजभर ने बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच Óसबका साथ, सबका विकासÓ की है। विकास की नींव प्राथमिक शिक्षा है। बेसिक शिक्षा विभाग प्राथमिक विद्यालयों को बेहतर बना रहा है, ताकि बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण मिले और वे आकर्षित होकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *