Quick Links:
Thursday, 13 August 2026
  • Home  
  • मुझे मंत्री ने बताया कि योगी इस देश के सबसे पावरफुल और कर्मठ सीएम हैं: गवई
- उत्तर प्रदेश

मुझे मंत्री ने बताया कि योगी इस देश के सबसे पावरफुल और कर्मठ सीएम हैं: गवई

प्रयागराज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बनने के बाद बीआर गवई शनिवार को पहली बार यूपी के प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा अभी मंत्री मेघवाल ने बताया कि योगी जी इस देश के सबसे पावरफुल और कर्मठ सीएम हैं। इलाहाबाद की भूमि पावरफुल लोगों की है। योगी जी तो पावरफुल हैं ही। सीजेआई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट […]


प्रयागराज

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बनने के बाद बीआर गवई शनिवार को पहली बार यूपी के प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा अभी मंत्री मेघवाल ने बताया कि योगी जी इस देश के सबसे पावरफुल और कर्मठ सीएम हैं। इलाहाबाद की भूमि पावरफुल लोगों की है। योगी जी तो पावरफुल हैं ही। सीजेआई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग और वकील चेंबर्स का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस देश के आखिरी नागरिक तक पहुंचना हमारा मौलिक कर्तव्य है। जब तक बार और बेंच साथ में काम नहीं करते, तब तक हम न्याय के रथ को आगे नहीं बढ़ा सकते। कार्यक्रम में सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।
सीजेआई गवई ने कहा कि आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुत अच्छा उदाहरण दिया है, जिसे हम रोल मॉडल कह सकते हैं। मेरे नॉलेज में इतनी बड़ी इमारत वकीलों के लिए पूरी दुनिया में भी नहीं होगी। यहां वादकारियों का भी ख्याल रखा गया है। पास ही भूखंड में वादकारियों के लिए कुछ प्लानिंग है, जहां बच्चे लेकर आने वाली महिलाओं के लिए क्रेच भी बनेगा यानी काम करने वाली महिला के बच्चों के लिए देखरेख की व्यवस्था की जाएगी।
सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए इसी इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2017 में पीएम मोदी का आगमन हुआ था। उन्होंने कहा था कि सुशासन की पहली शर्त है रूल ऑफ लॉ यानी कानून का शासन। इसमें बार और बेंच के साथ-साथ वादकारी का भी महत्व है। प्रयागराज धर्म, ज्ञान और न्याय की भूमि के रूप में देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करता है। महाकुंभ में कौन सा व्यक्ति होगा, जिसने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर अपनी विरासत के साथ जोड़ने में गौरव की अनुभूति न की हो।
योगी ने कहा कि 6 साल पहले गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाई भी लेकिन यह चली नहीं। मैंने कहा चलेगी भी नहीं। सबसे पहले ऊपर के दो फ्लोर कॉमर्शियल कर दीजिए। इसके बाद मैं आपसे बात करूंगा। अब वहां कॉम्पलेक्स फुल है। यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग के साथ-साथ वकीलों को चेंबर दिए गए हैं। वकीलों के ये एसी चेंबर आप लोगों को भी ठंडा करेंगे। योगी ने कहा कि महाकुंभ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी भूमिका रही है। अगर कोर्ट कुंभ के पहले किसी काम में स्टे कर देता तो यह सफलतापूर्वक संपन्न नहीं होता।
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ये इज ऑफ लिविंग की व्यवस्था हैं। पार्किंग को लेकर होने वाले विवाद अब कम हो जाएगा। सबसे जल्दी काम करना सीखना हो तो सीएम योगी से सीख सकते हैं। महाकुंभ में शानदार कोआर्डिनेशन के लिए सीएम योगी की तारीफ करता हूं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि इलाहाबाद बार एसोसिएशन बहुत अच्छा है। सुप्रीम कोर्ट भी नहीं समझ पाता है कि यहां काम कैसे होता है। इस बिल्डिंग का पूरा सदुपयोग कीजिएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *