कोलकाता,
पीएम नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर हिंसा, भ्रष्टाचार और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि राजनीति से प्रेरित होकर उनकी सरकार के खिलाफ एक ‘‘दुर्भावनापूर्ण और झूठा अभियान’’ चलाया गया। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में गुरुवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुर्शिदाबाद दंगों और शिक्षक भर्ती घोटाले का हवाला दिया और दावा किया कि राज्य के लोग ‘‘निर्मम सरकार’’ को हटाने के लिए बेताब हैं।सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में राजनीति से प्रेरित होकर एक दुर्भावनापूर्ण और झूठा अभियान चलाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह एक ऐसा अभियान था, जिसके तहत अलीपुरद्वार जिले के लोगों के लिए हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को कमतर बताने और मिटाने का प्रयास किया गया

