नई दिल्ली,
दिल्ली में दो प्रमुख सरकारी इमारतों, उद्योग भवन और निर्माण भवन को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिये मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरु किया है। जांच के बाद यह धमकी झूठी निकली। दोनों केंद्रीय सरकारी परिसरों के वरिष्ठ अधिकारियों को सुबह 6रू49 बजे ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी कि परिसर में आईईडी लगाए गए हैं और चेतावनी दी कि दोपहर 3रू15 बजे तक सभी को वहां से निकाल लें।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इमारतों में स्थित मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों को सुबह 6रू49 बजे एक जैसे ई-मेल भेजकर आत्मघाती आईईडी की धमकी दी गई। उद्योग भवन में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के साथ-साथ भारी उद्योग मंत्रालय का कार्यालय भी है, जबकि निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालयों के कार्यालय हैं।
रिपोर्ट में सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह फर्जी ई-मेल विदेश से भेजे जाने का शक है और केंद्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। शनिवार सुबह दोनों भवनों में तलाशी शुरु की गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और दोपहर बाद यह धमकी झूठी साबित हुई। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है कि यह मेल किसने भेजा

