• Home  
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद 2,000 से अधिक अवैध प्रवासी बांग्लादेश वापस भेजे गए
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 2,000 से अधिक अवैध प्रवासी बांग्लादेश वापस भेजे गए

भारतीय सेना ने 7 मई को जब पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, तब से अब तक 2,000 से अधिक अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजा जा चुका है।रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा पार अपने देश वापस जाने वाले अधिकतर प्रवासियों ने खुद से ही यह फैसला लिया है, जिसका कारण […]

भारतीय सेना ने 7 मई को जब पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, तब से अब तक 2,000 से अधिक अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजा जा चुका है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा पार अपने देश वापस जाने वाले अधिकतर प्रवासियों ने खुद से ही यह फैसला लिया है, जिसका कारण कार्रवाई का डर बताया जा रहा है।
अवैध बांग्लादेशियों को उनके दस्तावेजों के सत्यापन के बाद वापस भेजा गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो यह एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसमें तेजी दिखी है।
यह पहल गुजरात में सबसे पहले शुरू हुई, उसके बाद दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र से भी लोग वापस जाने लगे। लोगों को त्रिपुरा, मेघालय और असम में बांग्लादेश सीमा से वापस भेजा जा रहा है।
राज्य भी इसमें सहयोग कर रहे हैं, जिसको लेकर गृह मंत्रालय के निर्देश भी स्पष्ट हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अवैध अप्रवासियों को भारतीय वायुसेना के विमानों से विभिन्न राज्यों से सीमा तक लाया जा रहा है और उनको सीमा सुरक्षा बल को सौंपा जा रहा है।
यहां उन्हें अस्थायी शिविरों में रखने के बाद कुछ बांग्लादेशी मुद्रा और भोजन देकर वापस उनके देश भेजा जाता है।
पकड़े गए लोगों में कोई विरोध नहीं दिख रहा है क्योंकि वे हिरासत केंद्रों में जाने से डर रहे हैं। बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश भी सहयोग कर रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *