• Home  
  • यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, रूसी एयरबेस धुआं-धुआं; बम बरसाने वाले 40 विमान तबाह
- देश

यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, रूसी एयरबेस धुआं-धुआं; बम बरसाने वाले 40 विमान तबाह

यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष ने एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया। रूस ने जहां यूक्रेन के कई शहरों पर लगातार 9 घंटे तक मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमले किए, वहीं यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस के भीतर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन ऑपरेशन चलाया। यूक्रेनी सेना ने […]

यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष ने एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया। रूस ने जहां यूक्रेन के कई शहरों पर लगातार 9 घंटे तक मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमले किए, वहीं यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस के भीतर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन ऑपरेशन चलाया। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने रूस के 4 एयरबेस को निशाना बनाते हुए बम गिराए और कम से कम 40 से अधिक बमवर्षक विमानों को नष्ट कर दिया।
रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमलों के कुछ ही घंटों बाद, यूक्रेन ने रूस के सुदूर साइबेरिया क्षेत्र में एक जबर्दस्त ड्रोन हमला कर पलटवार किया। इसे इस युद्ध की अब तक की सबसे बड़ी ड्रोन कार्रवाई बताया जा रहा है।
शनिवार देर रात रूस ने कीव, खारकीव, ओडेसा, ज़ापोरिज्जिया और दनिप्रोपेत्रोव्स्क समेत यूक्रेन के कई शहरों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए। नागरिक क्षेत्रों, घरों, बैंक शाखाओं और गोदामों को भी नुकसान पहुंचा। कीव में दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि जानहानि की कोई खबर नहीं है। यूक्रेन का कहना है कि रूस ने लगभग 9 घंटे तक हवाई हमले जारी रखे।
रूसी हमलों के कुछ ही घंटों के भीतर, यूक्रेन ने रूस के चार सैन्य एयरबेस पर ड्रोन हमले किए। यूक्रेनी मीडिया और रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला रूस के अंदरूनी हिस्से साइबेरिया तक पहुंचा। यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि पहला हमला साइबेरिया में एक रूसी सैन्य इकाई पर किया गया। इसके बाद बेलाया और ओलेन्या एयरबेस सहित चार ठिकानों पर एक साथ हमले किए गए। इन हमलों में कम से कम 40 रूसी बमवर्षक विमानों को तबाह कर दिया गया, जिनमें रूस के अत्याधुनिक ञ्जह्व-95 और ञ्जह्व-22रू3 जैसे बमवर्षक विमान शामिल हैं। यूक्रेन के इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना ने निश्चित रूप से दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *