• Home  
  • हाउसफुल 5 का धमाकेदार पार्टी एंथम द फुगड़ी डांस रिलीज़ हुआ
- ट्रैंडिंग न्यूज़

हाउसफुल 5 का धमाकेदार पार्टी एंथम द फुगड़ी डांस रिलीज़ हुआ

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 का नया गाना द फुगड़ी डांस रिलीज़ कर दिया है, औरजैसा कि उम्मीद थी, ये ट्रैक आते ही छा गया। सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, फू बाई फुगड़ी फू – अब आपकी बारी है, नाचने की! […]

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 का नया गाना द फुगड़ी डांस रिलीज़ कर दिया है, औरजैसा कि उम्मीद थी, ये ट्रैक आते ही छा गया। सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, फू बाई फुगड़ी फू – अब आपकी बारी है, नाचने की! गाने का मस्ती भरा हुक लाइन, धमाकेदार बीट्स और कलरफुल वीडियो इसे पार्टी एंथम बनने की दिशा में ले जा रहा है।
गाना कंपोज किया है तनिष्क बागची और क्रेटेक्स ने, जबकि आवाजें दी हैं क्रेटेक्स और रैप किया है पत्या द डॉक् ने। इस गाने में वही सब कुछ हैजो हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी को फैंस के बीच पॉपुलर बनाता है—हंसी, हंगामा, रंग-बिरंगे कॉस्ट्यूम्स और आउट-ऑफ-द-बॉक्स डांस मूव्स। इसकीकोरियोग्राफी भी पूरी तरह ओवर-द-टॉप है, और वायरल होने के पूरे चांस हैं।
हाउसफुल 5 का निर्देशन कर रहे हैं तरुण मनसुखानी, और प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगेअभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फखरी और कॉमेडी के दिग्गज जैसे संजय दत्त, जॉनी लीवर, चंकी पांडेऔर नाना पाटेकर। पहले रिलीज हुए गानों लाल परी और दिल-ए-नादान को दर्शकों ने खूब पसंद किया, और अब द फुगड़ी डांस भीम्यूजिकल हाइप को एक नया मुकाम देता है।
पहले दीवाली 2024 पर रिलीज़ होने वाली हाउसफुल 5 अब 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइज़ीके इस पांचवें पार्ट से उम्मीदें भी आसमान छू रही हैं, और द फुगड़ी डांस यह साफ कर देता है कि इस बार हंसी का डोज़ डबल होने वाला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *