• Home  
  • हीथ्रो एयरपोर्ट पर अप्रवासी शख्स ने जमकर किया हंगामा, रनवे पर लगाई दौड़
- देश

हीथ्रो एयरपोर्ट पर अप्रवासी शख्स ने जमकर किया हंगामा, रनवे पर लगाई दौड़

ब्रिटेन से भारत भेजे जा रहे एक अप्रवासी शख्स ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। शख्स ने खुद को छुड़ा लिया और हीथ्रो हवाई अड्डे के रनवे पर भागता हुआ नजर आया। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला रविवार (8 जून) का है।  एयरपोर्ट में टर्मिनल 2 के […]

ब्रिटेन से भारत भेजे जा रहे एक अप्रवासी शख्स ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। शख्स ने खुद को छुड़ा लिया और हीथ्रो हवाई अड्डे के रनवे पर भागता हुआ नजर आया। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला रविवार (8 जून) का है।  एयरपोर्ट में टर्मिनल 2 के रनवे पर हुई इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हीथ्रो एयरपोर्ट पर अप्रवासी शख्स ने काफी देर तक दौड़ लगाई लेकिन अंत में सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार शख्स को मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना तब सामने आई जब इसे एक प्लेन स्पॉटर ने कैद किया और यूट्यूब चैनल बिग जेट टीवी पर पोस्ट किया।
हीथ्रो एयरपोर्ट पर हुई इस तरह की घटना से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि हवाई अड्डे के रनवे पर ऐसे कौन भाग सकता है। लगातार विमानों के उड़ान भरने और उतरने के कारण, वह व्यक्ति यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता था।
जैसे ही यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से सवाल शुरू कर दिए। एक शख्स ने तो व्यक्ति का पीछा करने वाले गार्ड की फिटनेस का मजाक भी उड़ाया। एक उपयोगकर्ता ने कहा शायद उसने चारों ओर देखा और खुद से कहा, मैं यहां से जा रहा हूँ… मुझे घर ले चलो। एक अन्य ने टिप्पणी की यार ने रनवे शब्द को एक नए स्तर पर ले लिया।
इस पूरी घटना को लेकर हीथ्रो एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा, हमने हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति से जुड़ी घटना को सुलझा लिया है। शख्स को हवाई अड्डे से हटा दिया गया है। हवाई अड्डे पर सामान्य रूप से काम जारी है और यात्री योजना के अनुसार यात्रा कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *