Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • हां, मैं भी हत्या की साजिश में शामिल थी, एसआईटी की पूछताछ में सोनम ने अपना जुर्म कबूला
- देश

हां, मैं भी हत्या की साजिश में शामिल थी, एसआईटी की पूछताछ में सोनम ने अपना जुर्म कबूला

 इंदौर से पत्नी के साथ हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए राजा रघुवंशी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी सोनम रघुवंशी ने एसआईटी पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सारे सबूत सामने रख कर सोनम से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ में सोनम ने कहा कि, हां, वो अपने पति […]

 इंदौर से पत्नी के साथ हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए राजा रघुवंशी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी सोनम रघुवंशी ने एसआईटी पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सारे सबूत सामने रख कर सोनम से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ में सोनम ने कहा कि, हां, वो अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल थी। मेघालय पुलिस ने जब सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा का आमना-सामना करवाया, तो सोनम टूट गई और उसने अपने पति राजा कुशवाहा की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल ली। पुलिस ने पुख्ता सबूतों के साथ दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।
मेघालय पुलिस ने शादी के बाद 23 मई को शिलांग के सोहरा में पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने  42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट, और तमाम तरह के सबूतों को सामने रखा और साथ ही राज कुशवाहा को भी सामने बैठाया। इन सारे सबूतों को देखकर सोनम पूरी तरह से टूट गई और उसने कबूल कर लिया कि उसी ने राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया गया।  
पुलिस जांच में पता चला कि सोनम ही हनीमून के बहाने राजा को शिलॉन्ग ले गई थी,  उसने अपनी सास को झूठ बोला कि वह अपरा एकादशी का व्रत रख रही है, जबकि होटल रिकॉर्ड से पता चला कि उसने खाना खाया था। इसके साथ ही हत्या को अंजाम तक पहुचाने के बाद सोनम ने राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से सात जन्मों का साथ है पोस्ट कर जांच को भटकाने की कोशिश भी की। पुलिस को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी मिला था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *